कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित संत सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह

Haryana News मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आयोजित संत सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से भारत सरकार का संचालन भारतीय संस्कृति के अनुसार किया जा रहा है। 



श्री मनोहर लाल ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि गीता की धरा होने के नाते कुरुक्षेत्र का विशेष महत्व है। उनसे प्रेरणा लेते हुए 2016 से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मानने की शुरुआत की है।आज विश्व का हर देश चाहता है कि उनके यहां गीता महोत्सव का आयोजन हो।



उन्होंने कहा कि मॉरिशस,कनाडा, यूके,ऑस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव का आयोजन हो चुका है। श्रीलंका के संस्कृति मंत्री ने श्रीलंका में भी गीता महोत्सव का आयोजन करवाने के लिए उनसे बात की है। मुख्यमंत्री ने संतों का स्वागत भी किया और उन्हें गीता के प्रचार-प्रसार को गति देने का आगृह किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म